Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

पक्षियों का जल क्रीड़ा देख आगंतुक हो जाते हैं आनंद मग्न

BHARATTV.NEWS, CHITRA:अजय नदी के हजारी नवाडीह घाट पर निर्मित पुल के अगल-बगल का स्थान जल पक्षी विहार का केंद्र बन गया है। उनकी जल क्रीड़ा इस सड़क मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को अनायास अपनी और आकर्षित करते हैं।
जिक्र करने लायक बातें यह है कि अजय बराज सिकटिया का जल कुकराहा गांव के कई किलोमीटर आगे तक नदी के अगल बगल के स्थानों में फैला हुआ है। इसके पहले अजय नदी में ही हजारी नावाडीह घाट पर कई वर्ष पूर्व आवागमन की सुविधा बहाल करने के लिए तत्कालीन विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता के कार्यकाल में पुल का निर्माण कराया गया था। इस पुल के सहारा लेकर यात्री एवं राहगीर नारगी मोड़ से रंगा सिरसा करौं पथ पर आवागमन करते हैं। मधुपुर गिरिडीह व अन्य स्थानों से आने जाने वाले लोग इस होकर गुजरते हैं। जामताड़ा चितरंजन आसनसोल धनबाद व अन्य स्थानों को जाते आते हैं। इस के अगल-बगल बराज का जल फैला हुआ है। इसमें कमल सहित अन्य प्रजाति के जलीय पौधे प्रचुर संख्या में पाए जाते हैं। जलीय पक्षी के अनुकूल भौगोलिक दशा और आहार मिलने से यह स्थान विभिन्न प्रकार के पक्षियों के लिए अभ्यारण्य बना हुआ है। टिंकू सिंह ठाकुर विक्रम सिंह, गौतम सिंह, गुलटन रजवार समय अनेक स्थानीय लोग कहते हैं कि यहां पक्षी विचरण करते हैं और जल क्रीड़ा करते रहते हैं। उक्त पुल से होकर गुजरने वाले लोग ठहर कर पक्षियों का जल कीड़ा देखते हैं। वे इस दौरान आनंद मग्न हो जाते हैं। इसे जल पक्षी अभ्यारण्य के रूप में विकसित किया जा सकता है। इससे सैलानियों का आवागमन इलाके में होगा। रोजी रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे।