BHARATTV.NEWS,CHITRA: पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह ने शनिवार को लगभग तीन करोड़ की लागत से नवनिर्मित पुल का उद्घाटन, दस पारकोलेशन टैंक का शिलान्यास व चार बियर निर्माण के लिए अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने यह जानकारी दी।
कहा कि नावाडीह व डिडाकोली के बीच बहने वाली जोरियां पर लगभग तीन करोड़ की लागत से नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया। किसानों को सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए करमाटांड़ प्रखंड के विभिन्न गांव में लगभग 50 लाख की लागत से 10 पारपोरेशन टैंक की आधारशिला रखी। लघु सिंचाई विभाग से चार बियर बांध निर्माण के लिए मैंने अनुशंसा की थी। इसकी प्रक्रिया के तहत विभाग के कार्यपालक अभियंता व उनके टीम के साथ वीरमाटी, महलजोरी, पोखरिया व कुंजोरा गांव के बगल से बहने वाली जोरिया का स्थल निरीक्षण किया। कहा कि किसानों की मांग थी कि सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराया जाए। जिससे वे खेती के काम के बेहतर ढंग से कर सकें। आगे बताया उपरोक्त स्थानों में बियर बांध का निर्माण होने से जल संग्रहण होगा। किसान कृषि के कार्यों को बेहतर ढंग से कर सकेंगे। उनके खेत हरियाली के आवरण से ढक जाएंगे। अपने उत्पादों को बेचकर किसान आर्थिक रूप से सबल होंगे। हमारा मकसद है किसान खुशहाल बनें। इससे क्षेत्र के लोग ही नहीं बल्कि आपना राज्य भी समृद्धशाली बनेगा।














