माओवादी संगठन की एरिया कमांडर सुनीता उर्फ कौशल्या
गिरिडीह । पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खुखरा थाना क्षेत्र के गम्हरा जंगल से 2 लाख की इनामी महिला नक्सली भा.क.पा माओवादी संगठन की एरिया कमांडर सुनीता उर्फ कौशल्या को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला नक्सली कौशल्या के पति भाकपा माओवादी रीजनल कमेटी मेंबर 15 लाख के इनामी संतोष महतो उर्फ संजय महतो उर्फ बासुदेव् है। वैसे कौशल्या का पैतृक घर बोकारो के चतरोचट्टी थाना इलाके के चेतेखरना है। कौशल्या वर्ष 2000 से ही नक्सली संगठन से जुड़ी रही है। पहले नवीन मांझी के दस्ते में थी जब नवीन की गिरफ्तारी के बाद संतोष के दस्ते में शामिल हो गई। अभी इस महिला नक्सली के जिम्मे में झुमरा, कसमार और पारसनाथ का क्षेत्र आता है।















