Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

डीआरएमआसनसोल कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ऑन डेट भुगतान किया गया

आसनसोल, मई 31, 2022 :

आज (31.05.2022) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल के नवीन सभाकक्ष में “ऑनडेट पेमेंट कार्यक्रम” का आयोजन हुआ।  श्री परमानंद शर्मा /मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे, आसनसोल ने 30 सेवानिवृत्त कर्मचारियों/मृतक कर्मचारियों की विधवा (इनमें से 19 सामान्य सेवानिवृत्ती वाले थे), जो उपस्थित थे, को देय सेटलमेंट, पीपीओ, सेटलमेंट विवरण और सेवानिवृत्त कर्मचारी उदार स्वास्थ्य योजना (आरईएलएचएस) कार्ड सौंपा। इस कार्यक्रम में मई 2022 माह में आसनसोल मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों जिन्होंने अधिवर्षिता प्राप्त कर ली है,  के बीच कुल रु. 11,66,87,024/- की राशि सेवा के समापन हितलाभ के रूप में  वितरण किया गया।

श्रीमती ई.एस.सिमिक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल रेल अस्‍पताल/ आसनसोल के डॉ. रजनी सिन्हा तथा अन्य अधिकारीगण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।