Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के सामने गंदगी का अंबार गंदगी के बीच संचालित हैं संस्थान?

BHARATTV.NEWS,JAMTARA: यह वाक्या है फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत विन्दापाथर थाना क्षेत्र के सुगनीबासा गांव की। जहां एक ही स्थान पर प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता है। अलग-अलग भवनों पर गांव के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने हेतु जमा होते हैं। दुःख इस बात का है कि इसी परिसर में एक चापाकल विद्यालय के लिए दिया गया है। मगर अन्यत्र पीने का पानी की असुविधा के कारण गांव वाले भी इसका उपयोग करते हैं। यह तो ठीक है मगर चापाकल के पास इतनी गंदगी फैली हुई है कि वहां पर गड्ढे में जमा पानी सड़कर बदबू फैला रही है। इस तरह के गंदगी से बच्चों में महामारी भी फैल सकता है। गांव की महिलाएं भी घर की वासन वर्तन भी यहीं ला कर धोती मांजती है।


इस संबंध में गांव वालों और बच्चों के अभिभावकों से पूछा गया कि यहां शकफीट अथवा नाली निर्माण क्यों नहीं बनाया गया? यहां स्वच्छता नाली का निर्माण क्यों नहीं बनवाया गया?
इसका एक ही जबाव दिया गया कि क्ई बार पंचायत मुख्यालय में गांव वालों ने इसकी मांग की है। लेकिन अभी तक तो नहीं बना है। गांव में क्ई जगह पर सिंचाई नाली बना दिया है जिसका उपयोग भी नहीं होता है।मगर इस महत्वपूर्ण स्थान पर गंदगी दूर करने का एक भी नाली नहीं बना है।ग्राग शिक्षा समिति भी इस पर ध्यान नहीं दे रही है।