Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेसियों ने मनाई दिवाली

BHARATTV.NEWS: जामताड़ा : शुक्रवार शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने स्थानीय इंदिरा चौक में जमकर आतिशबाजी की। मोदी सरनेम मामले में उच्च न्यायालय से सजा मिलने के बाद सर्वोच्च न्यायालय में अपील की गई थी, जिसमें न्यायालय के द्वारा राहुल गांधी की सजा पर तत्काल रोक लगा दिया गया। राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने से उत्साहित कांग्रेसियों ने शहर में जमकर आतिशबाजी की और दिवाली मनाया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घंटों तक मुख्य चौक पर आतिशबाजी की। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के जयकारे लगाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि आज न्यायालय ने जो फैसला दिया है वह असत्य पर सत्य की जीत है। वर्तमान केंद्र सरकार जिस तरह से हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी को चारों ओर से परेशान करने का काम कर रही थी उस पर न्यायालय का हस्तक्षेप होने के बाद पूरे देश का माहौल फिर से बदल गया है। आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में स्थिति बदलने वाली है। एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पूरे देश में परचम लहराएगी और इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार देश की जनता को समुचित विकास की ओर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है साथ ही सत्ता के नशे में चूर वर्तमान भाजपा सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। हम सभी एकजुट होकर पूरे जोश के साथ आने वाले चुनाव की तैयारी में लग गए हैं और जनता को विश्वास दिलाते हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बहुत जल्द बनेगी और देश में जो तानाशाही व्यवस्था लागू है उसे नस्तेनाबूद किया जाएगा। इस मौके पर आतिशबाजी का कर खुशी का इजहार करने वाले कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी विजय दुबे, मधुसूदन चंद्रा, कालीचरण सर्खेल, अजीत दुबे, इरशादुल हक अरसी, विनोद छत्रिय, नंदकिशोर सिंह, असलम अंसारी, मुबारक अंसारी, अमरनाथ मिश्रा, विमल भैया, रऊफ अंसारी ,अनवर अंसारी, रफीक अनवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।