OM SHARMA, BHARATTV.NEWS, JAMTARA/MIHIJAM: भाजपा के वरिष्ट नेता विरेन्द्र मंडल शुक्रवार को मिहिजाम पहुंचे। मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में उन्होने पैदल भ्रमण किया। इस दौरान अपने चाहनेवाले लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। दर्जनों घरों में जाकर लोगों के सुख दुःख से रूबरू हुए। सरवस्ती पूजा को केन्द्र आयोजित कार्यक्रम में वे सबसे पहले मिहिजाम कुर्मीपाड़ा स्थित वायॅस फाउंडेशन पहुंचे जहां संस्था के कर्णधार श्रीमती दुर्गा शर्मा, अभय कुमार शर्मा, अमित शर्मा, अजय शर्मा, अभिजीत शर्मा ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद अंबेदकर नगर पहुंचे जहां सरस्वती पूजा पंडाल तथा प्रतिमा कमेटी के सदस्यों से मिलकर उनकी सराहना की। इसके बाद हिल रोड स्थित षोक संवेदना व्यक्त करने हेतू अपने कार्यकर्ता काजू शर्मा के आवास पर पहुंचे। मौके पर मृतक परिवार को न केवल ढांढस बंधाया, बल्कि उन्हें संबल प्रदान करने हेतु भगवान से प्रार्थना की। 23 जनवरी 2023 को काजू शर्मा के 92 वर्षीय पिता बद्री मिस्त्री का निधन हो गया था। वहां उन्हाने परिवार के सदस्यों को हाथ जोड़कर झुककर अभिवादन किया तथा आधे घंटे तक बैठकर सबका हालचाल लिया। इसके बाद मिहिजाम पोस्ट आॅफिस के पास रहनेवाली 44 वर्षीय महिला कार्यकर्ता रीता देवी के घर पहुंचे। रीता देवी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही हैं। उसके गालब्लाडर का आॅपरेषन करवाना है। वहां पहुंचकर चिंतित परिवार को ढाडस बंधाया। और इलाज के बारे मंे कई जानकारी मौके पर बतायी गयी। इसी तरह से दर्जनों कार्यकर्ताओं से मिले और सबकी समस्याओं को उन्होने सुना तथा समाधान का आष्वासन दिया। मौके पर लोगों ने बताया कि सुख दुःख में साथ और विकास करने वाला विरेन्द्र मंडल जैसा नेता हमें चाहिए। शोकाकुल परिवार से मिलने वालों में नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, नगर मंत्री संजित कुमार तांतिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।















