Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

साहित्य ” जय झारखण्ड “जय झारखण्ड बोलो

जय झारखण्ड बोलो, बको साथ लेकर चलो

-धनेश्वर सिंह काल

  • ” जय झारखण्ड “
    जय झारखण्ड बोलो
    सबको साथ लेकर चलो।
    मिल गया है झारखण्ड राज्य
    करना है विकास आज
    मिले हर हाथ को काज
    यह संकल्प लेकर चलो
    जय झारखण्ड बोलो।।
    बन जाये यह स्वर्ग कैसे
    लाभ मिले हर वर्ग को जैसे
    हर चीज है मिले सुलभ वैसे
    हर प्रयास लेकर चलो
    जय झारखण्ड बोलो।।
    आपस में न कोई दंगा हो
    ऐसा कोई न फन्दा हो
    धन्धा किसी का न मन्दा हो
    सबको साथ मिलाते चलो
    जय झारखण्ड बोलो।।
  • यहां सुख के सभी संसाधन हैं
  • फिर भी क्यों क्रंदन है
  • क्यों भ्रष्टाचार और शोषण है
    *इन्हें अब मिटाते चलो
    जय झारखण्ड बोलो।।
  • कहता है झारखण्डी लाल
  • हटाओ माया मोह जाल
  • दुर करो सब जंजाल
  • सबको खुशहाल बनाते चलो
    जय झारखण्ड बोलो
    सबको साथ लेकर चलो।।।

-धनेश्वर सिंह काल द्वारा झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में।