
जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस द्वारा साईबर अपराध के रोकथाम हेतु चलाए गए अभियान में दिनांक 26/08/21 को जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई छापेमारी में 08 मोबाइल, 09 सिम कार्ड, 12 पासबुक, 01 चारपहिया वाहन, 02 दोपहिया वाहन, एवं 21,04,840 रूपये नगद राशि बरामद किया गया। जामताड़ा पुलिस द्वारा साईबर अपराध के रोकथाम हेतु चलाए गए अभिायान में करमांटाड़ थाना अंतर्गत की गई छापेमारी में मोस्ट वांटेड सीताराम मंडल एवं उसके साइबर सहयोगी गिरफ्तार किया।














