इसबार साइलेंट वोटर ही उम्मीदवार को जीत दिलाएंगे !
BHARATTV.NEWS, OM SHARMA, आसनसोल : चुनाव लड़ने के लिए जज्बा होना चाहिए। आसनसोल लोकसभा के उपचुनाव में खड़े एक युवा उम्मीदवार के जज्बे और हौसले को लोग सलाम कर रहे हैं। आसनसोल लोक सभा केंद्र से एक निर्दलीय युवा उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए अकेले ही नहीं निकल पड़ा है। ना तो उसके चुनाव प्रचार में भीड़ है , ना समर्थक और न ही काफिला। एक छोटी सी स्कूटी पर सवार होकर अपने पीछे चुनाव आयोग से मिले एक सुरक्षाकर्मी को लेकर आसनसोल लोकसभा केंद्र के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहा है। 29 वर्षीय निर्दलीय उम्मीदवार सनी साह ने भारत टीवी डॉट न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि वह आसनसोल के बर्नपुर का निवासी है।
उसके पिता दो बार तृणमूल कांग्रेस के पार्षद रह चुके हैं । लोकसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रहा हूँ। उसे चुनाव चिन्ह ऑटोरिक्शा मिला है। अगर चुनाव जीतकर सांसद बना तो आसनसोल में ऐम्स अस्पताल की स्थापना करना पहला लक्ष्य होगा। बताया कि हमारे राज्य में चिकित्सा व्यवस्था प्रभावी नहीं है। यहां के लोग राज्य के बाहर जाकर चिकित्सा कराते हैं। जहां उन्हें काफी खर्चा उठाना पड़ता है। उनके पिताजी एक बार गंभीर रूप से बीमार पड़े थे , उनके इलाज के लिए बाहर जाना पड़ा था, जहां काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी कड़वे अनुभव के साथ चुनाव में उतरा हूँ। उनका कहना है कि लोगों का काफी समर्थन प्राप्त हो रहा है। इसबार साइलेंट वोटर ही उम्मीदवार को जीत दिलाएंगे।
जानिए : अभी तक आसनसोल संसदीय सीट से कौन कौन बने सांसद
लोकसभा अवधि निर्वाचन क्षेत्र सांसद का नाम——- पार्टी संबद्धता
दूसरा 1957-62 आसनसोल मोनो मोहन दास भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
अतुल्य घोष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
तीसरी 1962-67 अतुल्य घोष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
चौथा 1967-71 डिबेन सेन संयुक्त समाजवादी पार्टी
पांचवीं 1971-77 रॉबिन सेन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
छठी 1977-80 रॉबिन सेन भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
सातवीं 1980-84 आनंद गोपाल मुखोपाध्याय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
सातवीं 1984-89 आनंद गोपाल मुखोपाध्याय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
नौवीं 1989-91 हराधन राय भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
दसवीं 1991-96 हराधन राय भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
ग्यारहवीं 1996-98 हराधन राय भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
बारहवीं 1998-99 बिकाश चौधरी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
तेरहवीं 1999-04 बिकाश चौधरी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
चौदहवीं 2004-05 बिकाश चौधरी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
पंद्रहवीं 2005-09 बंसा गोपाल चौधरी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
पंद्रहवीं 2009-14 बंसा गोपाल चौधरी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
सोलहवीं 2014-19 बाबुल सुप्रियो बराल भारतीय जनता पार्टी
सोलहवीं 2019- बाबुल सुप्रियो बराल भारतीय जनता पार्टी















