AMAS,BHARATTV.NEWS: आमस प्रखंड के रामपुर पंचायत का किसान सलाहकार अखिलेश कुमार शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गये। बताया जाता है कि शनिवार को आमस प्रखंड के कृषि कार्यालय से मीटिंग अटेंड कर वापस झरी पंचायत के रेंगनिया अपने घर स्कूटी से लौट रहे थे। तभी अचानक से सिमरी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पीछे से सफेद रंग की स्वीफट कार ने ठोकर मार दी जिसके बाद वे दूर पत्थर से जा टकराये। गनीमत रही कि वे हेलमेट पहने हुए थे। हलाकि कई जगह उन्हें चोट लगी लेकिन सबसे ज्यादा गंभीर चोट दाहिने हाथ के उपर कंधे पर आयी है। स्थानीय लोंगों की मदद से किसान सलाहकार को स्थानीय प्रखंड सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ति कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा छानबीन के बाद जांच में जुट गयी। पुलिस घटनास्थल पर भी गयी। लोगों का कहना है कि हाइवे रोड को जल्द से जल्द 6 लेन करना चाहिए ताकि दुर्घटना से बची जा सके। 4 लेन में यहां गाड़ियां ओवरटेक करती है जिसके बाद इस मार्ग पर छोटे दुपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो जाता है। दो बड़े वाहन एक साथ चलने के बाद किनारे में बहुत थोड़ी जगह बचती है जिसपर छोटे दुपहिया वाहन तथा साइकिल वाले जान हथेली पर लेकर चलते हैं।
Report Om Sharma













