BHARATTV.NEWS, BIHAR (GAYA): बिहार में दबे इतिहास का आज हम खुलासा करने जा रहे हैं। हम अपने इस ऐतिहासिक पड़ताल में बताएँगे कि किस प्रकार कोस मीनार या मस्तूल शेरशाह शुरी को ग्रैंड ट्रक रोड बनने में मदद कि थी। जब हम पड़ताल के क्रम में कोस मीनार या मस्तूल कि खोज में यहाँ पहुंचे तो यह यह काफी ऊँची पहाड़ पर स्थित थी जबकि उत्तरप्रदेश , हरियाणा ,दिल्ली तथा लाहौर के पाकिस्तान में कोस मीनार समतल भूमि पर िस्थित है और इन्हें सुरक्षित स्मारक घोषित कर पुरातत्व विभाग द्वारा इनकी देखरेख किया जाता है लेकिन बिहार में यह उपेक्षित है। अब कोस मीनार या मस्तूल एक ही हैं या नहीं यह पुरातत्व विभाग द्वारा जाँच का विषय है। जो भी हो इस ऐतिहासिक धरोहर की रखरखव और संरक्षण के लिए सरकार को आगे आने की जरुरत है।
शेर शाह सूरी के जमाने में सड़कों को नियमित अंतराल पर चिन्हित किया जाता था। सड़क के किनारे वृक्ष लगाए जाते थे। यात्रियों के लिए जगह जगह कुओं का पानी उपलब्ध कराया गया था। इस सड़क के किनारे हर कोस पर मीनारें बनवाई गई थीं। बताया जाता है की १५५६-१७०७ के बीच बनाया गया था। कई मीनारें आज भी सुरक्षित हैं तथा इन्हें दिल्ली-अंबाला राजमार्ग पर देखा जा सकता है। पुरातत्व विभाग के अनुसार भारत के हरियाणा राज्य में कुल ४९ कोस मीनारे है जिनमें फरीदाबाद में १७, सोनीपत में ७, पानीपत में ५, करनाल में १०, कुरुक्षेत्र और अम्बाला में ९ एवं रोहतक में १ मीनार हैं। आजकल इन्हें सुरक्षित स्मारक घोषित किया गया है तथा पुरातत्व विभाग इनकी देखरेख करता है। जब बात मस्तूल की हो और शेर शाह सूरी के साथ साथ ग्रैंड ट्रक रोड की बात न हो तो कहानी अधूरी लगती है तो आइये कुछ जानकारी इसके बारे में भी हम देने का प्रयास करते हैं। शेरशाह सूरी १४८६ में जन्मा और १५४५ में उसका देहांत हो गया। वह भारत में जन्मा पठान था जिन्होंने हुमायूँ को 1540 में हराकर उत्तर भारत में सूरी साम्राज्य स्थापित किया था। शेरशाह सूरी ने पहले बाबर के लिये एक सैनिक के रूप में काम किया था जिन्होंने उन्हें पदोन्नत कर सेनापति बनाया और फिर बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया। 1537 में, जब हुमायूँ कहीं सुदूर अभियान पर थे तब शेरशाह ने बंगाल पर कब्ज़ा कर सूरी वंश स्थापित किया था। सन् 1539 में, शेरशाह को चौसा की लड़ाई में हुमायूँ का सामना करना पड़ा जिसे शेरशाह ने जीत लिया। 1540 ई. में शेरशाह ने हुमायूँ को पुनः हराकर भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया और शेर खान की उपाधि लेकर सम्पूर्ण उत्तर भारत पर अपना साम्रज्य स्थापित कर दिया।

1540-1545 के अपने पांच साल के शासन के दौरान उन्होंने नयी नगरीय और सैन्य प्रशासन की स्थापना की, पहला रुपया जारी किया। भारत की डाक व्यवस्था को पुनः संगठित किया और अफ़गानिस्तान में काबुल से लेकर बांग्लादेश के चटगांव तक ग्रांड ट्रंक रोड को बढ़ाया। शेरशाह सूरी एक दूरदर्शी एवं कुशल प्रशासक था, जो कि विकास के कामों का करना अपना कर्तव्य समझता था। यही वजह है कि सूरी ने अपने शासनकाल में एक बेहद विशाल ग्रैंड ट्रंक रोड का निर्माण करवाकर यातायात की सुगम व्यवस्था की थी। आपको बता दें कि सूरी दक्षिण भारत को उत्तर के राज्यों से जोड़ना चाहते थे, इसलिए उन्हें इस विशाल रोड का निर्माण करवाया था। ग्रांड ट्रंक रोड बहुत पुरानी है. प्राचीन काल में इसे उत्तरापथ कहा जाता था. ये गंगा के किनारे बसे नगरों को, पंजाब से जोड़ते हुए, ख़ैबर दर्रा पार करती हुई अफ़ग़ानिस्तान के केंद्र तक जाती थी. मौर्यकाल में बौद्ध धर्म का प्रसार इसी उत्तरापथ के माध्यम से गंधार तक हुआ. यूँ तो यह मार्ग सदियों से इस्तेमाल होता रहा लेकिन सोलहवीं शताब्दी में दिल्ली के सुल्तान शेरशाह सूरी ने इसे पक्का करवाया, दूरी मापने के लिए जगह-जगह पत्थर लगवाए, छायादार पेड़ लगवाए, राहगीरों के लिए सरायें बनवाईं और चुंगी की व्यवस्था की. ग्रांड ट्रंक रोड कोलकाता से पेशावर (पाकिस्तान) तक लंबी है.

सूरी द्दारा बनाई गई यह विशाल रोड बांग्लादेश से होती हुई दिल्ली और वहां से काबुल तक होकर जाती थी। वहीं इस रोड का सफ़र आरामदायक बनाने के लिए शेरशाह सूरी ने कई जगहों पर कुंए, मस्जिद और विश्रामगृहों का निर्माण भी करवाया था।
भारत में यह मार्ग हावड़ा, बर्धमान, पानागड़, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, औरंगाबाद, डेहरी आन सोन, सासाराम, मोहानिया, मुग़लसराय, वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर, कलियाणपुर, कन्नौज, एटा, अलीगढ़, ग़ाज़ियाबाद, दिल्ली, पानीपत, करनाल, अम्बाला, लुधियाना, जलंधर और अमृतसर से जाता है। भारत में इस मार्ग को काफी जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्गों में बदला गया है। GT रोड को उत्तरपथ यह नाम इसे मौर्य साम्राज्य के वक्त दिया गया था। उत्तरपथ, संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका साहित्यिक अर्थ है- ‘उत्तर दिशा की ओर जाने वाला मार्ग’। यह मार्ग गंगा नदी के किनारे की बगल से होते हुए, गंगा के मैदान के पार, पंजाब के रास्ते से तक्षशिला को जाता था। इसका एक और नाम सड़क-ए-आजम भी था। सड़क-ए-आजम, शब्द का साहित्यिक अर्थ है- ‘प्रधान सड़क’। अफगान सम्राट, शेर शाह सूरी ने उसके मुख्य दो उद्देश्य थे- प्रशासनिक और सैन्य कारणों के लिए अपने विशाल साम्राज्य के सुदूर प्रांतों को एक साथ जोड़ना साथ ही सासाराम, अपने गृहनगर के साथ, आगरा, अपनी राजधानी को जोड़ना तो आज बस इतना ही मैं OM SHARMA BHARATTV.NEWS के लिए मिलते हैं अगले कड़ी में एक नयी रोचक जानकारी के साथ।












