Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

”वर्तमान गठबंधन सरकार के द्वारा आदिवासी जनजातियों के अधिकार और अस्मिता पर जो गहरा आघात पहुँचाया गया उससे पूरा प्रदेश मर्माहत हैं”

JAMTARA: आज गुरूवार को जामताड़ा जिला के नाला प्रखंड कार्यालय के समीप भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन मरांडी के नेतृत्व में एक दिवसीय हल्ला बोल सरकार की पोल-खोल धरना प्रदर्शन एवं वर्तमान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का शव यात्रा सह पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। जिसमें निम्न पांच सूत्री मांगों को लिखित रूप से महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा भेजा गया। मांगे निम्नलिखित हैं-
1 अनुसूचित जनजाति एवं परम्परागत वन निवासी वनभूमि पर अधिकार अधिनियम के तहत वनभूमि पट्टा दिलाया जाए।
2 केंद्रीय कानून पेसा के द्वारा प्रदत्त ग्राम सभा एवं ग्रामीणों के अधिकार को बहाल किया जाए।
3 ग्राम पंचायत का चुनाव कराकर राज्य शासन में आम ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
4 जनजाति परम्परागत धर्मिक.सामाजिक अगुआवों एग्राम प्रधान अदिवको मिल रही प्रोत्साहन राशि को पुनः चालू किया जाए।


5 जनजाति धर्मिक .सामाजिक धरोहरों .सरना एमसना जायेर जाहेरथान एदेशावाली एमड़ई देव् स्थल आदि की सुरक्षा और संरक्षण हेतु चिन्हीकरण एवं घेराबंदी करना सुनिश्चित की जाए। मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री सत्यानन्द झा ने अपने सम्बोधन में कहा कि झारखंड की हेमन्त सोरेन की अगुवाई वाली झामुमो काँग्रेस और राजद की वर्तमान गठबंधन सरकार के द्वारा आदिवासी जनजातियों के अधिकार और अस्मिता पर विगत 1 बर्ष के कार्यकाल में जो गहरा आघात पहुँचाया गया है उससे पूरा प्रदेश मर्माहत हैं वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य के द्वारा जनजाति कल्याण और विकास के लिए पूर्व से चल रही सभी योजनाओं को भी वर्तमान सरकार एक.एक कर बन्द कर रही हैं जैसे.मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लक्ष्मी लाडली योजना विधवा पेंशन योजना तथा इस सरकार ने सत्ता में आते ही राज्य के जनजाति समुदाय के बेटी. बहनों के साथ जघन्य बलात्कार एवं नृशंस हत्या का नया रिकॉर्ड बना डाला है।