Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय खेल गतिविधियों का आयोजन

मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया

BHARATTV.NEWS: JAMTARA: आज दिनांक 29 अगस्त 2022 को मेजर ध्यानचंद जी के स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय खेल गतिविधियों का आयोजन जिला प्रशासन जामताड़ा के सौजन्य से सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गोपाल कृष्ण झा, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सुश्री आकांक्षा कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इससे पूर्व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सभी अतिथियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अवसर पर सेंट जोसेफ स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बालक वर्ग में सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा, सेंट जोसेफ, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं जामताड़ा क्लब एवं बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ, जामताड़ा क्लब, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, एडवर्ड इंग्लिश स्कूल, उत्क्रमित बुनियादी विद्यालय मेझिया एवं सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक अपनी सहभागिता निभाई।

बालक वर्ग में जामताड़ा क्लब विजेता घोषित हुआ, उप विजेता JNV विधालय साथ ही तिर्तीय स्थान पर संत जोसेफ रहा।

वही बालिका वर्ग में विजेता JNV विधालय रहा, उप विजेता उत्क्रमित बुनियादी विद्यालय मेझिया साथ ही तृतीय स्थान पर KV विधालय रहा।

वहीं खेल शुरू होने के पूर्व सभी अतिथियों के द्वारा प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया एवं बेहतर प्रदर्शन हेतु सभी को शुभकामनाएं भी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों के द्वारा आज के इस विशेष दिन एवं मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन एवं उनके खेल (हॉकी) क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा कैसे उन्हें हॉकी का जादूगर कहा गया इस बारे में उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई।

वहीं खेल के दौरान सभी सहभागियों ने अपने बेहतर प्रदर्शन से सभी के मन को सराहा। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को को शील्ड प्रदान कर उन्हे अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया, साथ ही खेल के क्षेत्र पर लगातार प्रयास करते रहने एवं अपने जिला तथा राज्य का मान बढ़ाने हेतु सभी के मनोबल को भी बढ़ाया गया।

इस कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे सेंट जोसेफ स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, सभी टीम सहित अन्य मौजूद थे।