Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

महापर्व छठ, 2023 पर गया शहर में नो इण्ट्री (प्रवेश वर्जित)

  1. छठ पर्व के अवसर पर गया शहर में आने वाले बड़ी वाहनों का प्रवेश दिनांक-19.11.2023 के 12ः00 बजे अपराहन से दिनांक-20.11.2023 को दोपहर 12.00 बजे तक प्रवेश वर्जित रहेगा।
  2. नो इण्ट्री की अवधि में पटना की ओर से आने वाले वाहन दिनांक-19.11.2023 को पटना पथ में कंडी नवादाके पास रूकेगी।
  3. नो इण्ट्री की अवधि में डोभी की ओर से आने वाली वड़ी वाहन मगध विश्वविद्यालय थाना के पहले ही रूकेगी।
  4. नो इण्ट्री की अवधि में चेरकी की ओर से गया आने वाले बड़ी वाहन चेरकी थाना के पहले ही रूकेगी।
  5. नो इण्ट्री की अवधि में नवादा की ओर से गया आने वाले बड़ी वाहन मानपुर में मेहता पेट्रोल पम्प के समीप ही रूकेगी।
  6. नो इण्ट्री की अवधि में खिजरसराय की ओर से गया आने वाले बड़ी वाहन बुनियादगंज थाना के पासं ही रूकेगी।
    वाहनों के लिए नो इण्ट्री (प्रवेश वर्जित) – गया शहर
  7. छठ पर्व के अवसर पर दिनांक 19.11.2023 से दिनांक 20.11.2023 तक जी॰बी॰रोड में वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित
    रहेगा।
  8. चॉंद चौरा पूर्वी गेंट से सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  9. बंगाली आश्रम से विष्णुपद में सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  10. बाटा मोड़ से टेकारी रोड से दोपहिया वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  11. कोईरीबारी मोड़ से विष्णुपद जाने वाले मार्ग के सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा (वाहन पार्किंग-जिला स्कूल या
    धर्मसभा भवन)।
  12. नारायणी पुल से विष्णुपद थाना की ओर जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा (वाहन पार्किंग-बाईपास पुल के
    पास)।
    एकल मार्ग (व्दम ॅंल) – गया शहर
  13. केन्दुई घाट जाने वाले वाहन सिकड़िया मोड़ से होते हुए गेट नं0 05 से पहाड़पुर-घुघरी टॉड बाईपास होते हुए जायेंगे। यह मार्ग एकल होगा। छठ पूजा के उपरांत सभी वाहन राजापुर मोड़-नोड 2-नोड 1-दोमुहान होते हुये वापस सिकड़िया मोड़ की ओर से शहर में प्रवेश करेंगे।
  14. शहर के अन्य क्षेत्रों से सिकड़िया मोड़ होकर केन्दुई घाट तक जा सकंेगे।
  15. गेवाल बिगहा मोड़-शहमीर तक्या मोड़-मंगलागौरी मोड़-माड़नपुर मोड़-घुघरी टॉड बाईपास-पॉलिटेकनिक कॉलेज।
    पैदल मार्ग – गया शहर
  16. छठवर्ती एवं श्रद्धालु चॉंदचौरा पूर्वी गेट से सूर्यकुण्ड पैदल ही जायेंगे। यहॉं वाहन संचालन निषेध है।
  17. बंगाली आश्रम से विष्णपुद तक पैदल ही जायेंगे। इस मार्ग में वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  18. केन्दुई घाट जाने वाले छठवर्ती एवं श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्किंग (केन्दुई मैदान) में रखकर घाट की ओर पैदल जायेंगे।
  19. पितामहेश्वर घाट जाने वाले छठवर्ती एवं श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्किंग (जिला स्कूल एवं धर्मसभा भवन परिसर) में रखकर घाट की ओर पैदल जायंेगे।
  20. रामशीला घाट पर जाने वाले छठवर्ती एवं श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्किंग (कुष्ठ आश्रम परिसर) में रखकर घाट की ओर पैदल जायेंगे।

पार्किंग – गया शहर
विभिन्न घाटों पर जाने के लिए छठवर्ती एवं श्रद्धालु घाटों के समीप निम्नलिखित पार्किंग स्थलों पर अपने वाहन
खड़ा करेंगे।

घाट पार्किंग स्थल
केन्दुई घाट, पॉलिटेकनिक घाट केन्दुई मैदान/पॉलिटेकनिक कॉलेज/आई॰टी॰आई॰ परिसर
झारखण्डी घाट पॉलिटेकनिक कॉलेज/आई॰टी॰आई॰ परिसर
पितामहेश्वर घाट जिला स्कूल परिसर/धर्मसभा भवन प्रांगण
रामशीला घाट कुष्ठ अस्पताल परिसर
सूर्य पोखर, मानपुर पोखर के पास खाली मैदान
सूर्यकुण्ड कॉलरा अस्पताल मैदान एवं गॉधी मैदान
देवघाट कॉलरा अस्पताल मैदान एवं गॉधी मैदान
सीताकुण्ड पंचदेव धाम के खाली मैदान एवं निर्माणाधीन बाईपास के किनारे
सिंगरास्थान पुलिस लाईन के पास