झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ जिला इकाई दुमका का बैठक संपन्न
WWW.BHARATTV.NEWS: दुमका। रविवार 30 अगस्त को झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ जिला इकाई दुमका का बैठक संताल परगना महाविद्यालय दुमका के प्रांगण में जिलाध्यक्ष प्रो. बसन्त कुमार टुडू की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पांच सूत्री चिर लंबित मांगों को लंेकर ो 35 वां दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर लोग डटे रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक मनरेगा कर्मचारियों को सरकार द्वारा विभाग के द्वारा लिखित वार्ता नहीं होती है , तब तक हड़ताल को जारी रखा जाएगा। कहा कि अब सरकार को सुनने और सुनाने का समय समाप्त हो गया है अब कुछ बड़ा कदम उठाना पड़ेगा संघ के अनुसार यह सरकार मौन धारण कर बैठी हुई है. मनरेगा कमिश्नर और सरकार रोज नए नए योजना बना रहे हैं लेकिन मनरेगा कर्मियों का समस्या का समाधान करने के लिए सरकार के पास वक्त नहीं है. इसलिए संघ ने रांची चलो डेरा डालो रांची चलो घेरा डालो डेरा डालो और आंदोलन तेज करने की रणनीति पर रणनीति तैयार किया तैयार की गई. मनरेगा कर्मियों की मांगे पूरी करने की वकालत करने पर पलामू डीडीसी का आभार व्यक्त किया गया.
5000 मनरेगा कर्मी हड़ताल पर हैं
जिला सचिव उज्जवल कुमार गुप्ता ने कहा कि आज 5000 मनरेगा कर्मी हड़ताल पर हैं . हड़ताल के कारण काम बिल्कुल ठप हो गया है और सारी योजनाओं में काम बंद है.मौके पर बीपीओ संजीव प्रसाद, सामुएल किस्कू, सहायक अभियंता अनन्त कुमार भंडारी, कनीय अभियंता मनोज टूडू, विशाल गौरव प्रमण्डलीय अध्यक्ष जयदेव मुर्मू, रोजगार सेवक उत्तम कुमार साह, देवेंद्र यादव , राजकुमार रजक, निर्मल साधु, सोनालाल मुर्मू, जगबंधु मंडल, सुनील हासदा कालिदास किस्कूए मनसा मोहलीए जावेश हेम्ब्रमए विनोद गुप्ता, राम कुमार ठाकुर उपस्थित थे।














