Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चीन बुरी तरह से पराजित हो यही हमारी कामना है

धनबाद। निरसा पंजाबी मिलन प्रांगण में धनबाद जिला  भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के बैनर तले गुरूवार को भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया। भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक मनजीत सिंह के नेतृत्व में यह संकल्प लिया गया कि किसी भी परिस्थिति में चाइनीज वस्तुओं उपयोग नहीं करेंगे चाहे जितना भी सस्ता क्यों ना मिले।

हम भारत द्वारा निर्मित महंगा सामान ही खरीदेंगे। कहा कि देश के जवानों के साथ तन मन धन के साथ हम खड़े हैं। किसी भी तरह का आदेश अगर हरिद्वार से आता है तो हम लोग देश के लिए प्राणों को न्यौछावर करने के से पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। भारत चाइना को मुंहतोड़ जवाब देगा। शहीद परिवार के साथ हमारा पतंजलि परिवार खड़ा है। युद्ध हुआ तो चीन बुरी तरह से पराजित हो यही हमारी कामना है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविंद्र प्रधान, मनोज सिंह, डीजे विशाल, राजकुमार शाह, सुरेश सिंह, रंजीत साह, संजीत कुमार, मुन्ना प्रसाद, निखिल गोयल, देवाशीष भट्टाचार्य, हराधन पाल, समीर बसंत, सरोज यादव, गुरु राज सिंह, मनजीत सिंह, जितेंद्र सिंह राजकुमार साहू, शंभू नाथ्,ा कुंज बिहारी मिश्रा, विक्की सिंह विधान चैधरी आदि गणमान्य लोग उपस्थित