BHARATTV.NEWS, जामताड़ा :भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 132 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
यह कार्यक्रम जामताड़ा शहर के कायस्थपाड़ा में स्थित निजी विद्यालय स्ट अंथोनी में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के बच्चों ने
ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जीवनी को, बचपन से लेकर मृत्यु तक का एकांकी प्रस्तुत किया गया जो काबिले तारीफ रहा। बच्चियों ने झारखण्ड संस्कृति संगीत के माध्यम से झारखंड के शहिदों को याद दिलाते डांस भी प्रस्तुत की। जिसे विद्यालय प्रबंधन और भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने काफी सराहा। बच्चियों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया और भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया।

कार्यक्रम में शामिल भारत ज्ञान विज्ञान समिति के सदस्यों ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर सागर के दर्शन और उनके द्वारा मानव उद्धार हेतु किए गए रचनात्मक कार्यों का उल्लेख किया गया और बच्चों अभिभावकों को हम सबको उनके रचनात्मक कार्यों को जीवन में अपनाने को कहा। शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह,बाल विवाह, जैसे रचनात्मक अच्छे कार्यों को जीवन में अपनाने और रूढ़ीवादी परम्पराओं को दूर करने को कहा।
इस अवसर पर कुछ लोगों ने कविता भी पाठ किया। कवि काल धनेश्वर सिंह ने स्वरचित कविताईश्वर चंद्र विद्यासागर की कर्मस्थली करमाटांड़शीर्षक में उनकी जीवनी और कार्यों को कविता के माध्यम से गा कर सुनाया। नारायण पोद्दार,नरेश बर्मन, योगेश कुमार झा आदि लोगों ने भी कविता पाठ किया। मंच का संचालन स्ट अंथोनी विद्यालय के प्रधानाचार्य डी डी भंडारी ने की। आयोजन स्थल पर काफी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक सहित शिक्षक वृंद उपस्थित थे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डा काशी नाथ चटर्जी-राष्ट्रीय सचिव ,, हेमंत कुमार जायसवाल- राज्य उपाध्यक्ष झारखण्ड,
विश्व नाथ सिंह– राज्य महासचिव झारखण्ड,प्रोफेसर डी के सेन राज्य संयोजक झारखण्ड,सरमिष्ठा सरकार- महिला नेतृत्व कारी- धनबाद,आदि गणमान्य और भारत ज्ञान विज्ञान समिति के विद्वान गण उपस्थित थे।














