BHARATTV.NEWS: जामताड़ा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता के नेतृत्व में जामताड़ा नगर के कई जगहों पर योग शिविर कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि आज पूरा विश्व योग दिवस मना रही है निश्चित रूप से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व में जिस प्रकार योग को प्राथमिकता से बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसका आज पूरा विश्व अनुसरण कर रही है। लोग योग को अपना रही है और स्वस्थ रह रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उपलक्ष पर जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, वरिष्ठ नेता नरेश बर्मन, नगर महामंत्री लखींद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष विनोद चौबे, अमित बावरी, संजय साह, भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत, अंजनी तिवारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।







