लालजी टंडन को अगस्त 2018 में बिहार का गवर्नर बनाया गया था
राँची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि श्री टंडन संवेदनशील व्यक्ति थे। कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की थी। उनका निधन सभी के लिये अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। विदित हो कि मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का निधन मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान लखनऊ के मेदांता अस्पताल में हो गया। 85 साल के लालजी टंडन पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और वो कई तरह की बीमारी से ग्रसित थे। लालजी टंडन को अगस्त 2018 में बिहार का गवर्नर बनाया गया था। इसके बाद 2019 में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वो बिहार में भी काफी लोकप्रिय थे और उन्होंने उच्च शिक्षा में सुधार के लिए कई अहम फैसले भी लिए थे। वे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीबी और अहम सहयोगी भी थे।














