Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

बरटांड इलाके में गोलीबारी करने वाले पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

धनबाद जिले के बरटांड इलाके में रंगदारी की नीयत से सोमवार को गोलीबारी करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस की विशेष टीम ने महज 48 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला। हथियार के साथ गिरफ्तार अपराधियों पर आजाद नगर में भी गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नही जाएगा। धनबाद के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा को लेकर धनबाद पुलिस सतर्क और संकल्पित है।