Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

बड़की चिल्मी पंचायत इलाके में हुआ किसान चौपाल का आयोजन

BHARATTV.NEWS: आमस । आमस प्रखंड के बड़की चिल्मी पंचायत क्षेत्र के बोधिस्थान प्राथमिक विद्यालय परिसर में आज शुक्रवार 10 नवंबर को रबी किसान चौपाल 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसी संजीव कुमार ने मौके पर कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि सयंत्र योजना की जानकारी किसानों को दी। साथ ही बीज वितरण, पीएम किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं की जानकारी दी। एटीएम रूद्रेश सिंह ने कहा की आत्मा द्वारा किसानांे को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिलाने का काम किया जाता है। किसानों को चाहिए की धान और गेहूं के अलावे विभिन्न प्रकार के सब्जियों की खेती करे र्तो आिर्थक रूप से किसान मजबूत होंगे। मौके पर बड़की चिल्मी पंचायत के मुखिया महेन्द्र पासवान ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना का लाभ जरूरतमंद किसानों को हर हाल में दिया जाना चाहिए। किसान सलाहकार अर्चना किरण ने बताया कि यहां 2023 का यह पहला किसान चौपाल आयोजित किया गया। मौके पर उपसरपंच जगदीश यादव, वार्ड सदस्य कमला देवी , दिलीप रिक्यासन, विनोद सिंह, विशेश्वर यादव, रामवतर मिस्त्री, रक्षा यादव, फुलवा देवी, नगीना देवी, सरिता देवी, रामकली देवी, खदेरन यादव, मालती देवी, संजू देवी, प्रेम कुमार, अजय कुमार, सोनी देवी, नेपाली यादव, सहदेव यादव आदि किसान उपस्थित थे.