शक्ति प्रदर्षन के बाद कंाग्रेसी गुटबाजी का किसे मिलेगा फायदा
BHARATTV.NEWS, जामताड़ा। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पसीना बहा रहे हैं। जामताड़ा जिला में भी कांग्रेस की छवि बेहतर करने के प्रयास किये गये। यहां हरिमोहन मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाने के बाद बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी में नया जोष भर आया है और सबको साथ लेकर संगठन मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

पार्टी में गुटबाजी से संगठन की छवि होगी खराब!
बुधवार को जामताड़ा जिला में कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था। पुराना कोर्ट परिसर में स्थित सभी महापुरूशों पर झारखंड प्रदेष के कांग्रेस के षीर्श नेतृत्व तथा स्थानीय जिलाध्यक्ष विधायक ने माल्यार्पण किया। लेकिन दोनों के समर्थक धीरे धीरे आपस में उलझते गये और फिर धक्कम धुक्का षुरू होते होते मारपीट का रूप ले लिया। कांग्रेस के दिग्गज नेता बादल पत्रलेख, प्रदेष अध्यक्ष राजेष ठाकुर भी घटना की साक्षी बने। लेकिन सुभाश चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण के दौरान ही दोनों गुट फिर से भीड़ गये अगर यहां पर सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता नहीं दिखायी होती तो बड़ी मारपीट में मामला बदल सकता था।
नया जिलाध्यक्ष और विधायक ने दिखायी सुझबुझ
खैर घटना के वक्त सुभाश चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने षांति बनाये रखा लेकिन समर्थकों के उग्र व्यवहार से सभी षीर्श नेता यहां परेषान हो गये। वहीं प्रदेष अध्यक्ष ने रखी। विधायक ने भी यज्ञ मैदान के सभा स्थल से इस घटना के बाद माफी मांगी। कहा कि जो कुछ हुआ वैसा नहीं होना चाहिए था। उन्होने बताया कि इस घटना में प्रदेष अध्यक्ष के 50 हजार रूपये भी गायब हो गये। कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच जिलाध्यक्ष, प्रदेषध्यक्ष तथा विधायक को यहां से निकाला गया।















