Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

धनबाद में राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर सद्भावना यात्रा: जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ओम प्रकाश शर्मा , धनबाद/झारखंड: आधुनिक भारत के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती के उपलक्ष्य में धनबाद में कांग्रेस द्वारा भव्य सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया। 20 अगस्त 2024 को जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने शहर की सड़कों पर देशभक्ति और सद्भावना का अनूठा संदेश फैलाया। जिला परिषद मैदान से शुरू हुई इस यात्रा ने श्रमिक चौक, रांगाटांड़ तक का सफर तय किया, जहां राजीव गांधी की चित्र पर माल्यार्पण के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झंडे और राजीव गांधी के संदेशों की तख्तियां लेकर जोरदार नारे लगाए। सद्भावना यात्रा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, वरिष्ठ नेता बजेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, मदन महतो, शमशेर आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने राजीव गांधी की दूरदृष्टि को सलाम करते हुए कहा, “स्वर्गीय राजीव गांधी वह सच्चे राजनेता थे, जिनकी सोच आज से 50 साल आगे की थी। उनकी कंप्यूटर क्रांति की पहल ने भारत को आज विश्व में एक प्रमुख शक्ति बना दिया है।”

सभा में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने भी राजीव गांधी के औद्योगिक और तकनीकी योगदान को याद करते हुए कहा, “राजीव गांधी का योगदान अमूल्य है। उनके प्रयासों ने भारत को एक नई दिशा दी है, विशेषकर कंप्यूटर क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में।”

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां सभी ने श्रमिक समुदाय के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सद्भावना यात्रा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ श्रमिक वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने इस अवसर पर राजीव गांधी के योगदान को नमन किया।