Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

धनबाद: “एक मुलाकात अपनों के साथ” कार्यक्रम में कांग्रेस ने भरी हुंकार, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का हुआ शंखनाद

OM SHARMA, DHANBAD(BHARATTV.NEWS): धनबाद के चिरकुंडा में 5 अगस्त 2024 को आयोजित “एक मुलाकात अपनों के साथ” कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद किया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को और भी मजबूत करने की आवश्यकता है और हमारा लक्ष्य है कि “ऐसा कोई गांव नहीं जहां कांग्रेस के पांव नहीं”। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस और झामुमो का गठबंधन आगामी चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा।

कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की कोई कमी नहीं है और निरसा विधानसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा को बाहर करना कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने संगठन को धारदार बनाने और जनता तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।