Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022

BHARATTV. NEWS, JAMTARA: 13 अप्रैल बुुद्धवार 2022 को उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा के अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 की तैयारियों को लेकर कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक किया गया।

उप विकास आयुक्त ने पंचायत आम चुनाव 2022 के मद्देनजर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों से उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत सभी वरीय पदाधिकारियों को जल्द से जल्द अपने अपने कोषांगों की बैठक कर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया।

चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त ने प्रभारी पदाधिकारी कार्मिक कोषांग को चुनाव के दौरान कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों से संबंधित डाटा बेस तैयार करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने आदर्श आचार संहिता के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी सभी अधिकारियों को देते हुए संबंधित को आदर्श आचार संहिता को चुनाव के दौरान इसका पालन सुनिश्चित कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु यह बहुत जरूरी है कि चुनाव में कार्य कर रहे हैं अधिकारियों व कर्मियों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जाए इस हेतु संबंधित पदाधिकारी को 19 अप्रैल से ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया गया।

संबंधित पदाधिकारी को प्रशिक्षण कोषांग को कार्य योजना तैयार करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर निदेशक ITDA श्री अभिषेक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभय शंकर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी,क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी श्री दीपक कुमार राम, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री दीपांकर शीट, जिला पशुपालन पदाधिकारी श्री विद्यासागर सहित संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।