आमजनों की शिकायतों का ई-समाधान के जनशिकायत कोषांग का निरीक्षण

धनबाद। ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव के उचित प्रबंधन हेतु धनबाद जिले में सभी महत्वपूर्ण स्थानों एवं चैक-चैराहों को चिन्हित कर जलावन -अलाव की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार के 1 वर्ष पूरा होने के अवसर पर न्यू टाउन हॉल में निर्धारित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास धनबाद के उपायुक्त द्वारा किया जाएगा। साथ ही लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा।

इसी क्रम में तैयारियों की समीक्षा हेतु कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। आमजनों की शिकायतों का पारदर्शी,त्वरित और समयबद्ध तरीके से निवारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित ई-समाधान के जनशिकायत कोषांग का निरीक्षण कर शिकायतकर्ताओं से संवाद किया गया साथ ही शिकायतकर्ताओं की सहायता हेतु हेल्प डेस्क शुरू करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

DLCC की बैठक कर CD Ratio, KCC, MSME, SHG क्रेडिट लिंकेज, PMEGP, स्टैंड अप इंडिया एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं इत्यादि की समीक्षा की गई। साथ ही साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर सभी कॉलेजो एवं BBMKU में कार्यशाला का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।














