अधय्क्ष चुने गए रविंद्र हांसदा, सचिव बने नवल किशोर सिंह
झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा रेल धनबाद का चुनाव 2021 रहा शांतिपूर्ण
कुल 22 रेल थाने की कुल 203 पुलिस अफसरों ने 5 पदाधिकारियों का किया चयन
कुल 10 उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में
धनबाद से ओम शर्मा की रिपोर्ट
contect@bharattv.news

www.bharattv.news
झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा रेल धनबाद का चुनाव रविवार को धनबाद रेल पुलिस केंद्र में सुबह लगभग 10 बजे से शुरू हो गया। सुबह आठ बजे से ही उम्मीदवारों का नामांकन, स्क्रूटनी तथा नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गयी फिर इसके बाद चुनाव मतदान का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। हलाकि रविवार शाम लगभग 7 बजे चुनाव नतीजे स्पष्ट रूप से सामने आ गए और जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों ने रहत की साँस ली। रेल धनबाद शाखा क्षेत्र के कुल 22 रेल थाने की कुल 203 पुलिस अफसरों ने 5 पदाधिकारियों का चयन चुनाव के माधयम से किया। रविवार को हुए चुनाव के बाद अध्यक्ष सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र हांसदा को बनाया गया जबकि सचिव सहायक अवर निरीक्षक नवल किशोर सिंह बने।
वहीँ सहायक अवर निरीक्षक सुखदेव प्रसाद को उपाध्य्क्ष , सहायक अवर निरीक्षक मनीष रंजन को कोषाध्य्क्ष तथा सहायक अवर निरीक्षक रणधीर कुमार को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया। मौके पर मुख्य चुनाव पदाधिकारी सह साहेबगंज पाकुर दुमका क्षेत्रीय मंत्री रविंद्र कुमार , सहायक चुनाव पदाधिकारी सह गिरिडीह के संगठन सचिव सूर्य कुमार राम, सहायक चुनाव पदाधिकारी सह कोयला क्षेत्र बोकारो के क्षेत्रीय मंत्री श्री मदन तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा रेल धनबाद का चुनाव 2021 : किसे कितना वोट मिला

अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र हांसदा को 126 वोट जबकि सुभाष मुर्मू को 66 वोट प्राप्त हुआ। सचिव पद के उम्मीदवार नवल किशोर सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी रहे अनिल कुमार सिंह को 84 वोटों से पटखनी दी।
उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेश यादव को 34 वोट जबकि सुखदेव प्रसाद को 156 वोट मिले यहाँ 2 वोट अवैध घोषित किये गए।
संयुक्त सचिव पद के लिए नन्दलाल राम को 60 वोट प्राप्त हुआ जबकि रणधीर कुमार को 127 वोट मिले। यहाँ 5 वोट अवैध घोषित हुए।
कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में यहाँ सर्वाधिक मनीष रंजन को 151 वोट मिला जबकि इसके प्रतिद्वंदी रहे पवन कुमार मिश्रा को मात्र 40 वोटों से ही संतुष्ट होना पड़ा।

इस चुनाव में कुल १० उम्मीदवार चुनावी मैदान में डेट हुए थे । बड़काखाना , साहेबगंज, जसीडीह, चित्तरणजन, चंद्रपुरा , कोडरमा , मधुपुर , पाकुर, माधोदीः डाल्टेनगंज, गोमिया , आदि थाने के इंस्पेक्टर से लेकर एएसआई तक चुनाव में मतदान किया। is चुनाव में मात्र दो टीम ही आमने सामने चुनाव लड़ रही थी।
चुनाव में अधय्क्ष पद के लिए रविंद्र हांसदा खड़े थे जिसके प्रतिद्वंदी रहे सुभाष चंद्र मुर्मू
उपाध्यक्ष पद के लिए सुखदेव प्रसाद एवं सुरेश यादव आमने सामने थे। वहीँ सचिव पद के एक तरफ थे तेज तर्रार उम्मीदवार नवल किशोर सिंह तो दूसरी तरफ अनिल कुमार सिंह। जबकि संयुक्त सचिव के लिए रणधीर कुमार के प्रतिद्वंदी बने नन्दलाल राम। कोषध्यक्ष पद के लिए एक तरफ थे मनीष रंजन तो दूसरी तरफ पवन कुमार मिश्रा प्रतिद्वंदी रहे।
जो वादा किया है उसे निभाना पड़ेगा -नवल किशोर सिंह

सचिव पद का चुनाव जीतने के बाद नवल किशोर सिंह ने बताया कि उनकी टीम चुनाव जीत चुकी है इसलिए अब हमने चुनाव प्रचार के दौरान अपने साथियों से जो वादा किया था उसे निभाने के लिए शाट प्रतिशत प्रयास करने का काम करूँगा। सबसे पहले हर तीन माह पर आमसभा कर सभी सम्मानित सदस्यों के द्वारा उठाये गए समस्याओं पर तुरंत गम्भीरतापूर्वक विचार करते हुए निराकरण कि कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। सभी पदाधिकारी को रेलवे ड्यूटी पास बनवाने कि दिशा में काम किया जायेगा। जिला स्तर पर पुलिस कलयाण कोष नियमित बैठक करवाकर सदस्यों को लाभ दिलाने का काम किया जायेगा।













