BHARATTV.NEWS: जामताड़ा जिला के चालना पंचायत, ग्राम भंडारों में दिवंगत बिष्णु मुर्मू के परिवार से झारखंड जन जागृति मंच के कार्यकर्ताओं ने मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस सम्बंध में मंच के वरिष्ट कार्यकर्त्ता बिमल हंसदा ने बताया की दिनांक १३जून को गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में बिष्णु मुर्मू कि गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बिष्णु मुर्मू अपने पीछे अपना पूरा परिवार छोड़ गए। दो बच्चे, पत्नी और बूढ़े मां बाप इनके ऊपर ही आश्रित थे, आज इस घर का चिराग, सुख शांति किसी ने छीन लिया। झारखण्ड जन जागृति मंच इस परिवार को न्याय दिलाने हेतु आगे भी लड़ाई लड़ेगी।
झारखंड जन जागृति मंच ने मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की















