Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

चिरेका में “मेगा क्लीन और स्क्रैप रिमूवल ड्राइव”

    OM SHARMA, चित्तरंजन: -चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चि.रे.का) के महाप्रबंधक,श्री सतीश कुमार कश्यप, ने प्रधान अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी,अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ 21 जनवरी, 2022 को कारखाना और भंडार तथा यार्ड एरिया में एक “मेगा सफाई और स्क्रैप रिमूवल अभियान” किया गया।

 यार्ड एरिया (वीआईपी सैलून साइडिंग के पास) से महाप्रबंधक महोदय अपनी टीम के साथ इस अभियान में शामिल हुए। शॉप,भंडार,इंजीनियरिंग और अन्य स्थलों को महा अभियान के दौरान साफ सुथरा और स्वच्छ बनाया गया।

श्री कश्यप ने उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों से इस अभियान में सहयोग एवं भागीदारी कर इसे ज्यादा से ज्यादा सफल बनाने की अपील की। इस दौरान महाप्रबंधक ने  संबंधित विभागों के विभागीय प्रमुख,अधिकारी, कर्मचारी और पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस मौके पर कोविड -19 के सुरक्षित उपायों को लेकर नियमों का भी पालन किया गया।