Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

चिरेका में देशबन्धु चित्तरंजन दास का 152वां जन्म दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

चित्तरंजन दास स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ महान वयक्तित्व के धनी पुरुष थे,जिनके नाम पर रेलइंजन कारखाना का नामकरण हुआ

OM SHARMA,चित्तरंजन,05-11-21:महान स्वतंत्रता सेनानी देशबन्धु चित्तरंजन दास का 152वाँ जन्म-दिवस चितरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में 5 नवम्बर 2021 को समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर परमुख्य अतिथि सतीश कुमार कश्यप,महाप्रबंधक/चिरेका द्वारा महान देशभक्त चित्तरंजन दास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती नमिता कश्यप एवं संगठन की सदस्या द्वारा भी इस मौके पर समाजसेवी चित्तरंजन दास के स्मारक प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। श्री एस.डीपाटीदार,प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक समूह के सदस्यों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किये गए।मुख्य अतिथि ने देशबंधु चित्तरंजन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पणकिया। कार्यक्रम स्थल पर बने आकर्षक रंगोली के समक्षचिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती नमिता कश्यप एवंसदस्यागणों द्वारा वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए 152 मोमबत्तियाँ प्रज्वलित की गयी। जनसंपर्क विभाग द्वारा देशबंधु के जीवन और यात्रा पर एक वृत्तचित्र प्रस्तुत किया गया। श्री कश्यप ने अपने वक्तव्य में कहा कि चित्तरंजन दास जी एक स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ महान वयक्तित्व के धनी पुरुष थे,जिनके नाम पर इस रेलइंजन कारखाना का नामकरण हुआ है। समाजसेवी चित्तरंजन दास मानवतावादी,जनहितकारी और सुधारवादी विचारधारा के प्रेरणाश्रोत माने जाते है। सांस्कृतिक समूह के सदस्यों द्वारा समापन गान प्रस्तुत किया गया। जन्म दिन को लेकर देशबन्धु स्मारक स्थल को फूल-मालाओं,रंगीन रोशनियों और मोमबत्तियों से सजाया गया था।

जन्म-दिवस समारोह के अवसर पर चिरेका के वरीय अधिकारिगण, चिरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्यागणतथा कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।इस दौरान कोविड-19 के सुरक्षा को लेकर निर्धारित आवश्यक मानको का भी पालन किया गया।