आसनसोल मंडल का अथक प्रयास
आसनसोल, जून 29 2020 : वर्तमान में मौजूद राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के संकट के दौरान देश भर में अत्यावश्यक सामग्रियों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु भारतीय रेल, भारत की जीवन-रेखा, प्रतिबद्ध है। पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल ने समूचे मंडल भर में फ्रेट सेवा और विभिन्न गुड्स डीपो में चौबीसों घंटे लोडिंग/अनलोडिंग को सुनिश्चित किया है। विगत 28.06.2020 को आसनसोल मंडल ने 52 फ्रेट रेकों को लोड/अनलोड करने का काम किया है, जिसका विवरण निम्नानुसार है :
§ लोडिंग – 23 रेक कोयला : 17 रेक स्टील – 4 रेक बालू – 1 रेक पत्थर – 1 रेक अनलोडिंग – 29 रेक कोयला – 14 रेक लौह अयस्क – 9 रेक डोलोमाइट – 1 रेक जिप्सम – 1 रेक क्लिंकर – 1 रेक चूना-पत्थर– 1 रेक स्टील – 1 रेक सीमेंट – 1 रेक
समस्त लोडिंग/अनलोडिंग स्थलों पर स्वच्छता और सैनिटाइजेशन का सावधानीपरक रूप से ध्यान रखा गया है। इस काम में लगे सभी डीपो पर अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों और मजदूरों को पर्याप्त संख्या में साबून, हैंड सैनिटाजर्स और मास्क वितरित किए गए।
फोटो कैप्शन :
जसीडीह गेड्स शेड में नमक के रेक की अनलोडिंग।















