Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों से कहा सरकार के दिशा निर्देश आने के बाद छोड़ दिया जाएगा

दिनांक 25 अप्रैल 2020 को अपर समाहर्ता सुरेंद्र कुमार ने प्रखंड फतेहपुर में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। अपर समाहर्ता ने क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों से हालचाल जाना। साथ ही उनके समस्याओं से अवगत हुए। लोगों का एक ही कहना है कि घर जाने के लिए कब तक छोड़ा जाएगा। जिस पर अपर समाहर्ता द्वारा कहा गया कि धैर्य रखें इस पर सरकार के दिशा निर्देश आने के बाद छोड़ दिया जाएगा। अपर समाहर्ता द्वारा क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को फेस कवर करके रखने की सलाह दिया। आप फेस कवर गमछा, रुमाल, मास्क या साफ कपड़े से भी कर सकते हैं। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा कहा गया कि स्वच्छ रहें और साफ-सुथरा रहे सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता द्वारा रसोई घर का भी निरीक्षण किया गया। वहां साफ-सफाई एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए भोजन बनाया जा रहा था। इस पर अपर समाहर्ता ने संतोष जाहिर किया। साथ ही कहा कि भोजन की गुणवत्ता समान रूप से ठीक-ठाक है।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार, थाना प्रभारी सहित मेडिकल कर्मी उपस्थित थे।