जमशेदपुर: दिनांक 01.08.21 को चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा0क0पा0 (माओवादी) संगठन द्वारा सुरक्षा बलों को लक्षित करने हेतु टोकलो थाना अंतर्गत केरा से पदमपुर जाने वाले मुख्य मार्ग में सुरबुरा पुलिया के पास IED बम लगाया गया है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु चाईबासा पुलिस एवं CRPF 60 BN के संयुक्त अभियान के दौरान उक्त स्थान से लगभग 40-40 कि0ग्रा0 का 02 पाईप बम एवं 20 कि0ग्रा0 का 01 बम बरामद किया गया।













