BHARATTV.NEWS: फतेहपुर जामताड़ा: केंद्र जल शक्ति मंत्रालय के उप सचिव, केंद्र कोर्डिनेटर एवं स्टेट कोर्डिनेटर ने जिले का निरीक्षण किया । इस मौके पर गांव में केंद्र उप सचिव जल शक्ति मंत्रालय विभाग के राजेश जोहरी केंद्र कोर्डिनेटर रविंद्र बोहरा का जल सहियाओं ने उन्हें जोरदार स्वागत किया और फूल बरसाए साथ ही पुष्प गुच्छ देकर उन्हें स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों के उपयोग से गांव में उत्सव का माहौल बन गया।
जामताड़ा जिला के फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत बस्ती पालोजोरी में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या – 1 का सबसे पहले निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में साथ में चल रहे पी एच ई विभाग के पदाधिकारियों को पूछा कि आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में लगे चापाकल पर शाकफीट क्यों नहीं है? उप सचिव राजेश जोहरी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका से पूछा कि शौचालय की टंकी इतने दिनों में भर गया होगा इसकी सफाई का क्या उपाय है? सेविका ने जबाव में कहा कि प्राइवेट कंपनी की सफाई गाड़ी आई थी।वह चार हजार रुपये मांग रहे थे। जिसे देने में मैं असमर्थ थी। उप सचिव ने केंद्र को साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा।
इसी गांव में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय पालाजोरी विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद विद्यालय परिसर में जल सहियाओं के साथ एक बैठक की। बैठक में जल स्वच्छता अभियान और जल संरक्षण के विषय में छोटे छोटे उपाय भी सुझाए। उसके साफ सफाई और जल-संरक्षण हेतु शाकफीट की आवश्यकता को भी बताया गया। शौचालय का उपयोग और स्वास्थ्य और स्वच्छ रहने का उपाय भी सुझाए गए।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चापाकल में मामूली-सी खराबी हो जाने से केवल सरकार और विभाग पर निर्भर मत रहा किजिए। गांव टोले वाले थोड़ा थोड़ा चन्दा लगाकर मरम्मती कार्य जरूर कराइए। क्यों कि पानी की तकलीफ़ आप को तत्काल है।
उप सचिव राजेश जोहरी ने पी एच ई डी विभाग के अधिकारी और स्टेट कोर्डिनेटर मोहम्मद आलम से कहा कि आप जल्दी से जल्दी गांव में सर्वे करवाइए और जहां जहां शाकफीट की जरूरत है वहां बनवाने का काम करें। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सर्वे यह भी किजिए कि गांव में सबको शौचालय उपलब्ध हुआ है या नहीं। जिसे नहीं मिला है उसका शौचालय निर्माण करवाया जाय।
बैठक के बाद उपस्थित जल सहियाओं को धन्यवाद दिया और रांची के लिए निकल गये।

धनेश्वर सिंह कविराज की रिपोर्ट














