
ASANSOL: सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले की जन्म 3 जनवरी, 1831 को हुआ था. वह भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं. सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए 18 स्कूल खोले. बता दें, साल 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में देश का सबसे पहले बालिका स्कूल की स्थापना की थी.
भुईया समाज उत्थान समिति द्वारा NH 2 कालीपहाड़ी नया बस स्टेंड इस्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष माता सावित्री बाई फुले के जन्म जयंती महोत्सव मनाया गया एवं उनके द्वारा शिक्षा सामाजिक विकाश याद किया गया . भुईया समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिन्टू कुमार भुईया ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले के दिखाए रास्ता पर चलना ही भुईया समाज शिक्षा संसथान का प्रथमिकता है।
मोके पर उपस्थित पबन भुईया, मन्नू भुईया, मिथुन भुईया, मनोहर भुईया, गोपाल भुईया, गांधी भुईया, उमाशंकर भुईया, सोमनाथ भुईया, विजय भुईया, बुधन भुईया, गुड़ु भुईया अमर भुईया,
एवं शिक्षा संस्थान के छात्र और शिक्षका रूपा कुमारी, सोनी कुमार, राधा भुईया ,पिंकी कोरा , और सैकड़ो लोग उपस्थित थे।














