Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

आसनसोल और दुर्गापुर में 31.05.2022 को ‘‘गरीब कल्याण सम्मेलन – संपूर्ण सशक्तिकरण’’ का आयोजन

आसनसोल, 30 मई, 2022 : संपूर्ण सशक्तिकरण के साधन के रूप में गरीब कल्याण पर 31.05.2022 को 09:00 बजे एक कार्यक्रम आयोजित होगी, जिसमें भारत सरकार की विभिन्न सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री महोदय संवाद करेंगे। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने विवेकानंद (डुरांड) इंस्टीच्युट/आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशन (प्लेटफॉर्म सं.1) पर सीधा वीडियो प्रसारण की व्यवस्था की है, जहाँ माननीय स्थानीय सांसद/विधायक और साथ में अन्य गणमान्यजन व लाभार्थीजन इस कार्यक्रम के साक्षी होंगे।  इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न उन्नयन मूलक कार्यक्रमों से आम जनता को अवगत कराने हेतु मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है।