Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

आर्या पब्लिक स्कूल के विकास और विस्तार पर होगा पहल: रणधीर

BHARATTV.NEWS; CHITRA : कोयलांचल के एसपी माइंस के पुनर्वास स्थल जमुनी टांड़ स्थित आर्या पब्लिक स्कूल में सारठ विधायक रणधीर सिंह ने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। कहा कि विद्यालय के विकास और विस्तार के लिए पहल किया जाएगा। शिक्षकों ने पौधारोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया सचेत
लैब उद्घाटन के दौरान विधायक सिंह ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा आधुनिक शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है। हर एक क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। वैसी स्थिति में कंप्यूटर शिक्षा बच्चों के लिए अनिवार्य हो गया है। इसका ज्ञान बच्चों में होना अति आवश्यक है। अन्यथा वे जीवन में तरक्की नहीं कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन के इस कार्य की उन्होंने सराहना की। कहा कि इस विद्यालय में एसपी माइंस के विस्थापितों और गरीब गुरबा परिवार से बच्चे तालीम लेने आते हैं। इस विद्यालय का विकास और विस्तार करना समय की मांग है। कोलियरी प्रबंधन को इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है। इसे विकसित करने के लिए मुझसे जहां तक संभव हो सकेगा, पहल किया जाएगा।
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया सचेत: विद्यालय के संचालक संजय कुमार सिंह, सचिव विकास कुमार राय, प्रधानाध्यापक सुनील कुमार दांगी, राकेश कुमार सिंह समेत दर्जन भर शिक्षकों व बच्चों ने इस मौके पर पौधारोपण किया। बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन व समरक्षण के लिए पौधारोपण करना अति आवश्यक है। बारिश के मौसम में प्रतिवर्ष हम सभी अपने अपने घरों के अगल-बगल पौधे लगाएं। इससे वायु प्रदूषण के ग्राफ में गिरावट आएगी। लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन स्वस्थ जीवन के लिए मिलेगी। इसके साथ ही फल छाया वह इमारती लकड़ी इन पौधों से समय पर मिलेंगे। मौके पर पुष्पा देवी, अमित कुमार मंडल समेत शिक्षक विद्यार्थी मौजूद थे।