Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

अरुण मुसहर बने अनुसूचित/जाति जनजाति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:- हम

टना 30 जून 2022 ( गुरुवार ) : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) अनुसूचित जाति जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर मांझी ने संगठन का विस्तार करते हुए अरुण मुसहर को अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। राजेश्वर मांझी ने कहा कि अरुण मुसहर का विभिन्न दलित संगठनों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है । इनकी योग्यता को ध्यान में रखकर पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर अरुण मुसहर को अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर महत्वपूर्ण जवाबदेही सौंपी गई है, जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा।
अरुण मुसहर को अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ईं देवेंद्र मांझी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर मांझी, नंदलाल मांझी, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैज आशिक सिद्धकी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साधना देवी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीता पासवान, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष (बिहार) सुनीता अशोक, राम विलास प्रसाद, अनिल रजक, रविंद्र शास्त्री, श्रवण कुमार, अविनाश कुमार, संजय मांझी आदि हम नेताओं ने उनके मनोनयन पर बधाई दी।