Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

हिंदुस्तान केबल के बांध से बुजुर्ग का शव बरामद


चित्तरंजन: हिंदुस्तान केबल्स के बांध संख्या पांच से शनिवार को 75 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हिंदुस्तान केबल्स न्यू मार्केट निवासी मनहे यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोग औऱ पुलिस की मदद से शव बरामद किया गया। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के बेटे संजय यादव ने कहा कि मेरे पिता शुक्रवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गए। थे। उसके बाद घर वापस नही आये। हमलोग बीते कल से तलाश कर रहे थे। आज सुबह पिता का शव जलाशय में तैरता हुआ दिखाई दिया।