Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

सभी प्रखंड समन्वयकों को अगले एक वर्ष तक सेवा विस्तार का मिला अनुमोदन

BHARATTV.NEWS,JAMTARA: आज दिनांक 21.01.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पंचायत राज स्वशासन परिषद अंतर्गत सभी छः प्रखंडों में कार्यरत प्रखंड समन्वयकों के सेवा विस्तार हेतु समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि सभी प्रखंडों में एक एक प्रखंड समन्वयक कार्यरत हैं। जिनका सेवा विस्तार 23 नवंबर 2022 तक ही था। विभागीय निदेशसानुसार प्रत्येक वर्ष आवश्यकता एवं उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए सेवा विस्तार हेतु कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा भी सेवा विस्तार हेतु अग्रसारित किया गया है। उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) के द्वारा सभी प्रखंडों में पंचायत राज स्वशासन परिषद अंतर्गत कार्यरत प्रखंड समन्वयकों के सेवा विस्तार हेतु उनके दस्तावेजों एवं प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया तथा सर्वसम्मति से सभी प्रखंड समन्वयकों के दिनांक 24 नवंबर 2022 से दिनांक 23 नवंबर 2023 तक की अवधि के लिए सेवा विस्तार का अनुमोदन किया गया। इस मौके पर पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, प्रधान सहायक श्री रामविलास पंडित उपस्थित थे।