Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

संगठन सशक्तिकरण को ले एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित

BHARATTV.NEWS,DHANBAD: कांग्रेस पार्टी द्वारा एग्यारकुंड प्रखंड में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में संगठन सशक्तिकरण को लेकर एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे धनबाद कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक मुख्य रूप से शामिल थें। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संगठन सशक्तिकरण को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी गंभीर है और कांग्रेस पार्टी जिला के सभी विधानसभा के सभी प्रखंडों एवं नगरों के पंचायतो/वार्डो पर बुथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया है,इसी कड़ी आज एग्यारकुंड प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओ का सम्मेलन के माध्यम से एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी किया जा रहा है। संगठन सशक्तिकरण चलाकर संगठन में लोगों को जोड़ने के साथ-साथ सभी से पार्टी के विचारधाराओं से जुड़कर संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाने का आह्वान किया। आगे श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा एग्यारकुंड को प्रखंड बनाए जाने के बाद उक्त प्रखंड में संगठन का विस्तार नहीं हो पाया था,कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष बनाने की रायसुमारी हुई, और जल्द ही प्रखंड अध्यक्ष के साथ-साथ प्रखंड कमेटी का विस्तार कर दिया जाएगा। मौके पर मोदी सर्कार की जनविरोधी नीतियों पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मौके पर वकील बावरी, संतोष राय, जियाउल हुसैन, बबलू दास, कपिल देव प्रसाद, राम वृक्ष यादव, अरुण सिंह,मधुसूदन चौधरी, मसूद आलम, अरविंद कुमार सैनी,मंटू राय, निजामुद्दीन हुसैन, नकुल मोदी, रेखा साव, शंकर, श्री राम चौरसिया, धर्म महतो, कुंदन यादव, हार्दिक मंडल, बलराम यादव, बनान बावरी, कटु रजक, एजाज अंसारी, अल्लाउद्दीन अंसारी, शकील अंसारी, गुलाम गिलानी, सोना बाउरी, कृष्णा राय, कल्लू रजाक, राजू बाउरी, अमित कुमार, समीरन रॉय, रतन कुमार, कमल राउत, हीरा हार्डी ,नीतू कुमारी, बालिका बारी, रेखा बारी, चिंता देवी, मानती देवी, रीता कुमारी, आश देवी, जोब देवी, मुनी देवीइत्यादि कई सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आम जन मौजूद थे सहित दर्जनों लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।