हाथधारा के वीरवांटा न्यू स्टार क्लब कामारडीहा द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का आज समापन हुआ।

फतेहपुर (जामताड़ा): फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत विन्दापाथर थाना क्षेत्र के हाथधारा गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया था जिसका फाइनल मैच आज खेला गया। फुटबॉल खेल काफी रोमांचक रहा।हार जीत का मुकाबला फाइनल में किशोर एलेवेन स्टार क्लब ताम्बाजोर और मुर्मू स्टार क्लब सुगनीवासा के बीच हुआ जिसमें किशोर एलेवेन ताम्बजोर ने मुर्मू स्टार क्लब को तीन दो से हरा दिया।
खेल के आयोजक वीरवांटा न्यू क्लब कामारडीहा द्वारा फाइनल मैच में विजेता टीम को 35 किलो मुर्गा और उपविजेता रहे टीम को 25 किलो मुर्गा पुरस्कार दिया गया।
फुटबॉल खेल का उद्घाटन पंचायत मुखिया सोनामति टूडू और विधायक प्रतिनिधि अरविंद मुर्मू ने बल को साट मार कर किया। इस अवसर पर छोटे लाल हेम्ब्रम, दानी नाथ महतो, खेल के आयोजक सह मांझी हड़ाम बुटू मुर्मू, अविता हांसदा, सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक मैदान में उपस्थित थे।इस तीन दिवसीय फुटबॉल खेल में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था।














