Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

वज्रपात से आदिवासी परिवार की टूटी आर्थिक रीढ़, की मुआवजे की मांग

BHARATTV.NEWS; CHITRA : कोयलांचल के बड़बाद पंचायत अंतर्गत हेठबिहार वासी कृष्णा मुर्मू के लिए बीते सोमवार की रात काफी भयावह साबित हुई। उसके घर में वज्रपात से बकरी व बैल मर गए। वहीं उसकी पत्नी बाल बाल बचे।
वज्रपात की इस घटना से उसकी आर्थिक रीढ़ टूट गई। मुखिया अमरनाथ रवानी के माध्यम से उसने अंचलाधिकारी से आपदा राहत कोष से मदद करने की गुहार लगाई है। पीड़ित कृष्णा ने बताया कि रात बारिश हो रही थी। इसी दौरान बिजली चमकने के साथ जोर का धमाका हुआ। इसमें उसके घर का एस्बेस्टस शीट टूट गई। उसके घर में बांधा हुआ बैल व बकरी ने तत्काल दम तोड़ दिया। इस घटना में उसकी पत्नी को भी झटका लगा। लेकिन वह बच गई। कृष्णा का कहना है कि खेती के दिन आ गए। ऐसे में उसका बैल मारा जाना उसकी कमर टूटने के समान है। खेती कैसे करेंगे, यह चिंता उसे सता रही है। उसका दावा है कि इस घटना में लगभग 25 हजार का नुकसान हुआ है। बगैर सरकारी मदद के कमर सीधा करना मुश्किल है।