
पटना:- दिनांक 8 जुलाई 2020 ( बुधवार ) हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ संतोष कुमार सुमन ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पटना में बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए लॉकडाउन के निर्णय का स्वागत किया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के निर्देश पर हम की होने वाली 10 जुलाई 2020 को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ संतोष कुमार सुमन ने लोक डाउन को देखते हुए बैठक को अगले तिथि तक स्थगित कर दिया है। वहीँ बिहार में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंचित पटना जिला प्रशासन ने राजधानी शहर में एक बार फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया है। लॉकडाउन 7 दिनों के लिए लागू किया गया है। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने बुधवार को जारी अपने आदेश में कहा कि 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन की अवधि में शुक्रवार से व्यावसायिक प्रतिष्ठान और सरकारी दफ्तरों को बंद किया गया है। अति आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी।












