
BHARATTV.NEWS: मिहिजाम: चित्तरंजन रेलनगरी में भी विद्या और वाणी की देवी सरस्वती की पुजा का आयोजन आज विभिन्न जगहों पर हर्ष-उल्लास के साथ किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल नगर के आवासीय इलाके, स्ट्रीट और अन्य स्थलों पर वीणावादिनी की प्रतिमा स्थापित कर कोविड-19 के सुरक्षा उपायों के पालन के साथ पुजा अर्चना की जाएगी। मुख्य आकर्षण अमला दही बाज़ार के फ़्रेंड्स क्लब दावरा स्थापित हंसवाहिनी का पुजा पंडाल होगा।
जहां पूरे पुजा पंडाल को पतंग और लटाई एवं धागे के आकर्षक रूप देकर सजाया गया है। आयोजन कर्ताओं ने बताया की काफी वर्षों से वे लोग पूजनकरते आ रहे है। इस वर्ष पतंग के थीम पर पंडाल को सजाया गया है। रंग बिरंगे सैकड़ों छोटे बड़े पतंगों से पूरा पुजा पंडाल के आसपास का इलाका रंग गया है। इस बार पुजा में कोविड – 19 के सतर्कता उपायों को लेकर भी तैयारियां की गयी है। वसंत पंचमी को लेकर भी बाज़ार में रौनक बनी हुई है। खासकर युवक – युवतियों, शेक्षणिक संस्थानों और छात्र- छात्राओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पुजा के शांति पूर्वक आयोजन को लेकर चिरेका प्रशासन के द्वारा भी जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए है। REPORT : PANKAJ














