BHARATTV.NEWS,JAMTARA: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज द्वारा आगामी ११ जुलाई को मुख्यमंत्री के जामताड़ा आगमन को लेकर जिला अंतर्गत गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उपायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जामताड़ा आगमन को लेकर गांधी मैदान में पांडाल निर्माण सहित अन्य किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल के दोनो तरफ स्टॉल बनाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा को दुलाडीह स्थित हेलीपैड से जामताड़ा परिसदन के बीच के रास्ते के साथ ही मुख्य कार्यक्रम स्थल की समुचित साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही चलंत शौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त द्वारा दुलाडीह स्थित हेलीपैड का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए दुलाडीह हेलीपैड स्थल से लेकर गांधी मैदान के रास्ते के गढ्ढे में आवश्यकतानुसार पत्थर डस्ट गिरा कर पथ को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में स्टॉल, मुख्य मंच आदि के सजावट आदि हेतु उन्होंने उचित दिशा निर्देश दिया।
वहीं वाहन पार्किंग हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ विधि एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग को थर्मल स्कैनर, सेनेटाइजर एवं मास्क, एम्बूलेंस आदि की व्यवस्था के साथ ही अग्निशामक दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जामताड़ा मनोज स्वर्गियारी, निदेशक डीआरडीए जावेद अनवर इदरीसी, अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा आनंद ज्योति मिंज, कार्यपालक दंडाधिकारी आकांक्षा कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। REPORT: OM SHARMA














