Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

महागठबंधन के नेतृत्वकर्ता तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं: दिनेश यादव

राजद ने मनाया तेजस्वी यादव का 31 वाँ जन्म दिन

जामताड़ा-मिहिजाम हांसी पहाड़ी स्थित कार्यालय में जन्म दिन मनाया गया
JAMTARA: जामताड़ा-मिहिजाम हांसी पहाड़ी स्थित कार्यालय में राजद प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का आज 31 वाँ केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। जन्म दिन के कार्यक्रम में राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रदेश सचिव सत्पाल यादव के साथ अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे और बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ तेजस्वी यादव का जन्म दिन मनाया गया। साथ ही सभी ने ईशवर से उनकी स्वस्थ और लम्बी उम्र की कामना किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा की आज राजद नेता सह बिहार प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का 31 वाँ जन्म दिन मनाया है। इस अवसर पर जिला राजद की ओर से जन्मदिन के शुभ अवसर पर केक काटकर एवं मिठाई बांटकर खुशी जाहिर किया। साथ ही कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव हुआ है एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बन रही है। महागठबंधन के नेतृत्वकर्ता तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जारहे हैं। वहीं सचिव सत्पाल यादव ने कहा की तेजस्वी यादव को जन्म दिन की सुभकामना दिया साथ ही कहा की बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को जन्म दिन का तोहफा में सरकार बनाने का मौका दिया। इस मौके पर उत्तम सिन्हा, टिसू सिंह, सनोज कुमार , अनोज कुमार, उमाशंकर यादव, मनोज यादव, मनोज कुमार मौजूद रहे।