जामताड़ा फतेहपुर: फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत मुरीडीह साल बागान में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक मण्डल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक आज 2 बजे दिन में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य पार्टी फण्ड में कुछ धन संग्रह करना था। इस लिए इस कार्यक्रम का नाम माइक्रो डोनेशन रखा गया है। उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस विशेष अभियान की जानकारी दी गई और आज 9 फरवरी से यह कार्यक्रम की शुरुआत की गई.
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेंद्र मण्डल भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सह पूर्व नगर अध्यक्ष जा में जामताड़ा, संथाल परगना किसान मोर्चा प्रभारी युवा नेता ब्रजकिशोर झा, भाजपा जिला महामंत्री प्रभास कुमार हेमरम जामताड़ा, वरिष्ठ कार्यकर्ता सह पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटूल झा, कृष्ण चन्द्र महतो, विक्रम कुमार युवा मण्डल अध्यक्ष विन्दापाथर, मण्डल सचिव अजीत कुमार यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।














