BHARATTV.NEW,MIHIJAM: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जामताड़ा जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल बेमिसाल सुशासन एवं गरीब कल्याण चौपाल कार्यक्रम मिहिजाम में मंगलवार शाम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचितजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी ध्रुव कुमार हरि, धनबाद ग्रामीण जिलाअध्यक्ष प्रकाश बाउरी , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीना शर्मा, जिला महामंत्री श्रीमती ब्यूटी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा अर्चना गुप्ता,अरविंद हाड़ी, चेतन तुरी, महेश तुरी, सुनील बाउरी सहित दर्जनों मातृशक्ति एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।














